G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम डोमसरा में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया “

ग्राम डोमसरा में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया “

पंडरिया-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.राज के मार्गदर्शन में एवम् बीएमओ पंडरिया डॉ.अनामिका पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को ओरल हेल्थ डे एवं ओरल हेल्थ सप्ताह के अवसर पर ग्राम डोमसरा के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ओरल हेल्थ और हाइजीन के महत्व के बारे में जागरूक करना था।


इस अवसर पर, विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को दांत (मुख) से संबंधित मुख्य बातें सिखाई। जिसमें दांतों की सही देखभाल, मुँह का साफ़ सफाई , स्वस्थ आहार की महत्वता शामिल है। वे बच्चों को साफ दांतों और स्वस्थ मुँह के लिए सही तरीके से ब्रशिंग करने का तरीका सिखाते हुए उन्हें स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक किया। बीएमओ डॉ. अनामिका पटेल एवम् दंत चिकित्सक सुधा एक्का ने बच्चों को ओरल हेल्थ के महत्व के बारे में बताया व उन्हें सही तरीके से दांतों की सफाई करने के लिए टिप्स दिए।

इस सामाजिक पहल में, बच्चों को ओरल हेल्थ के महत्व को समझाने के लिए प्रश्न उत्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही साथ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाला के सभी बच्चो को ओरल हेल्थ किट व प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को फैमिली ओरल हेल्थ गिफ्ट हैम्पर पुरुस्कार के रूप में दिया गया। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया। इस प्रयास से न केवल उनकी स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया गया।बल्कि उन्हें एक स्वस्थ तथा उत्तेजित जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनामिका पटेल मैम के उपस्थिति के साथ दंत चिकित्सक डॉ.सुधा एक्का, डॉ.आर. के.चंद्रवंशी,बीपीएम प्रदीप सिंह ठाकुर, जेम्स जॉन, आशुतोष शर्मा, शमशाद खान,प्रधान पाठक मोहन राजपूत,शिक्षक प्रवीण तिवारी, आभा बघेल,गिरिजा पटेल,निशा सिंगरौल,परदेसी पटेल सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page