G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर, कृषक संगोष्ठी, टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन


◼️जिले में रोका-छेका अभियान की तैयारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोका-छेका अभियान हेतु कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश में पशु चिकित्सा विभाग ने तैयारी कर ली है। जिसके अंतर्गत समस्त गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर, कृषक संगोष्ठी, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, पैरा का यूरिया उपचार प्रदर्शन तथा विभागीय योजना के अन्तर्गत बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का वितरण किया जाएगा। उप संचालक डॉ. राजीव देवरस द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में रोका-छेका अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी गौठान ग्रामों में कृषक संगोष्ठी व गौठान कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित कर ग्रामीणजनों को अपने पशुओं को खुला न छोड़ते हुये गौठान में ही रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिससे आगामी खरीफ फसल को नुकसान होने से बचाया जा सके। ग्राम के समस्त पशुओं को चरवाहों, पहटिया के माध्यम से गौठान के रखने हेतु समझाईश दी जा रही है। सभी गौठानों में पशुओं हेतु पीने के पानी तथा पैरा, चारा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page