G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

मौसम ने थोड़ी रुख क्या बदली बिजली विभाग की खोल दी पोल.. ग्रामीणों क्षेत्र में बिजली की कटौती. किसान परेशान

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : मौसम ने अपनी क्या थोड़ी रुख बदली. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती की समस्या देखने में आ रही है. किसान गर्मी से परेशान है. और लगातार बिजली की कटौती से कृषि कार्य मे भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

अभी से हाल है बेहाल
अभी बरसात का सीजन आया ही नहीं है थोड़े से बारिश में बिजली की लगातार कटौती किया जा रहा है. इससे जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिजली की कटौती

आपको बता दे की सबसे ज्यादा बिजली की कटौती ग्रामीण क्षेत्र  में हो रही है. शादी का सीजन भी चल रहा है. ऐसे में बिजली न होने से शादी का माहौल भी खराब हो जाता है. बारिश हुआ है लेकिन गर्मी से रहत नहीं मिल पाया है. जिससे जनता त्रस्त है.

कृषि कार्य पर प्रभाव…
पंडरिया गन्ना कृषि क्षेत्र है. और गन्ना उत्पादन मे सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है. और दिन में 4 से 5 बिजली ट्रिपिंग करने से गन्नों मे अच्छे से पानी नहीं मिल पा रहा है. गन्ने गर्मी की वजह से झुलस गए हैं. बोरो (टुबेल ) का पानी लेवल भी डाउन हो चुका है. फिर भी बिजली विभाग के द्वारा लगातार बिजली कटौती किया जा रहा है. जिससे कृषि कार्य पर प्रभाव पड़ रहा है.

जनता करती है गुजारिश
किसान एवं जनता बिजली विभाग से गुजारिश करते है की जिसकी वजह से बिजली कटौती किया जा रहा है उस समस्या का समाधान करे और किसानो को बिजली प्रवाहित.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page