G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी/हिंदी मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाली सेव एनर्जी सेव लाइफ स्लोगन पर रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली सेव एनर्जी सेव लाइफ स्लोगन पर रैली

गंडई/पंडरिया। नगर के पंडरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी/हिंदी मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं ने आज 4 फरवरी शनिवार को बैग लेस डे के मौके पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पर आधारित जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य तिरंगा चौक पहुंचा जहां बच्चों ने ऊर्जा सरक्षण एवं संवर्धन पर अपनी आवाज बुलंद कर नारे भी लगाए। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प भी लिया इस दौरान लोगों को ऊर्जा संरक्षण के अभियान से भी जोड़ा गया।स्कूल में बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण की जरूरत का संदेश देते चित्र भी बनाए।

बच्चों के बीच निबंध स्लोगन ड्राइंग पेंटिंग वॉल पेंटिंग रंगोली इत्यादि बनाया गया जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरडी दुबे, पवन कुमार ददरया, स्मिता दास, रामकुमार केवट, ज्योति पोर्ते ,राजेश बारले, दिव्या श्रीवास्तव, दीपिका धुर्वे, भुनेश्वरी साहू ,सचिन आचले इत्यादि शिक्षको को अलग-अलग विषय पर प्रभारी नियुक्त भी किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page