योग दिवस पर बिरकोना में विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने किया योगाभ्यास


कवर्धा, 22 जून 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिरकोना में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच मनोज साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरेश चन्द्रवंशी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोना के प्राचार्य रविन्द्र चन्द्रवंशी, योग प्रशिक्षक मुन्ना कौशिक एवं बी.के. कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी आर.बी. देवांगन तथा सहायक खेल प्रभारी केशलाल साहू के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। योग दिवस के अवसर पर उपस्थित जनों को नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।



