G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKCGखास-खबर

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई। पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। पंचायत संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल एवं उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले की कुल 221 ग्राम पंचायतों में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजित ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष रूप से आगामी जनगणना 2026 के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक किया गया। ग्राम सभाओं में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्राम सभाओं में स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों को जनगणना के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें स्वगणना करने के लिए प्रेरित करते नजर आए। अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना से नागरिक स्वयं अपने परिवार की सही एवं सटीक जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर ग्राम स्तर पर शासन की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत सशक्तिकरण एवं गांव के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
जिले में आयोजित इन विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से न केवल पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिली, बल्कि जनगणना 2026 के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page