G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई नगर पंचायत अध्यक्ष सहसपुर लोहारा के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा

सामान्य प्रेक्षक लक्ष्मण सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कवर्धा, 19 मई 2026/ कबीरधाम जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के तहत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पंच एवं सरपंच पदों के उप निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री लक्ष्मण सिंह (आई.एफ.एस. 2010), उप वन संरक्षक (रोकड़), प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, छत्तीसगढ़ अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा), अरण्य भवन, नवा रायपुर का आज जिले में आगमन हुआ। यहां उनकी उपस्थिति में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई। जिसके पश्चात वे सहसपुर लोहारा के मतदान केंद्रों के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश रिटर्निंग ऑफिसर को दिए। निर्वाचन संबंधी विषयों के लिए आमजन सामान्य प्रेक्षक श्री लक्ष्मण सिंह से सर्किट हाउस कवर्धा में शाम 6 से 8 बजे तक मुलाकात कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page