G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अवैध मुरूम उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

जेसीबी और हाईवा वाहन जप्त, थाने के सुपुर्दगी रखा गया

कवर्धा, 19 मई 2026। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग के मैदानी अमले द्वारा ग्राम सूरजपुरा स्थित भरेवापाट डोंगरी सहसपुर लोहारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गौण खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में संलग्न 1 जेसीबी एवं 1 हाईवा वाहन जप्त किया गया। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त मशीन एवं वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित थाने में सुपुर्दगी में रखा है। साथ ही अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page