राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम द्वारा विज्ञान दिवस आयोजीत।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो टीम द्वारा विज्ञान दिवस आयोजीत।

कवर्धा – कबीरधाम जिला के ग्राम बम्हनी हाई स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यरो टीम द्वारा किया गया। स्कूल के छात्राओं द्वारा रंगोली पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार के कार्यों के विषय में मलाइका सिंह राजपूत द्वारा जानकारी दी गई साथ ही उनके अधिकार से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई एवम उत्कृष्ट प्रतियोगियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में शिक्षक शिक्षिका कवर्धा महिला विंग जिलाध्यक्ष मलाइका सिंह राजपूत टीम संरक्षक गायत्री सोनी मैडम जी व वॉलिंटियर लक्की सिंह के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया । स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिका व बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की छत्तीसगढ़ टीम की बहुत प्रशंसा की गई।


