G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

साय सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस की 20 योजनाओं को बंद किया और 10 योजनाओं का नाम बदला – दीपक बैज

रायपुर/24 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने ढाई सालों में या तो कांग्रेस सरकार के समय चलाई जा रही योजनाओं का नाम बदला है या फिर उन योजनाओं को दुर्भावनापूर्वक बंद किया है। सरकार ढाई साल में प्रदेश के हित में एक भी मौलिक योजना चला पाने में फेल साबित हुई है। सरकार के पास जनकल्याण विजन का आभाव साफ दिखता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। साय सरकार पिछली सरकार की इन 20 महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद किया। बंद योजनाओं में 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर दिया। राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, रीपा, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना, बेरोजगारी भत्ता, मुख्यमंत्री कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहों की ऋण माफी, सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि, सीएम छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि, कोदो-कुटकी-रागी खरीदी, नरवा-गरवा-घुरवा-बारी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री महतारी दुलार, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, धरसा विकास, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को बंद किया। यह सरकार दुर्भावना वाली सरकार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षमता नहीं है कि वह कोई नई योजना कर सके। वह कांग्रेस सरकार के समय चलाई जा रही 10 योजनाओं के नाम बदल कर झूठी वाहवाही लेने पर लगी है। भाजपा सरकार नेम चेंजर सरकार है। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में चल रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना-कृषक उन्नति योजना कर दिया। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना-शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना कर दिया। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलकर ‘‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना’’ कर दिया गया। इंदिरा गांधी शुद्ध पेयजल योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना कर दिया। इंदिरा गांधी एलईडी पथ प्रकाश योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना कर दिया। राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका विकास केंद्र योजना कर दिया। राजीव गांधी स्वावलंबन योजना-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया। गोधन न्याय योजना-गोधाम योजना कर दिया गया। रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) का नाम बदलकर अटल आजीविका समृद्ध योजना कर दिया। मेधावी छात्र जवाहर उत्कर्ष योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना किया। ढाई साल में भाजपा सरकार अपने दम पर कोई योजना नहीं चला पाई है, केवल नाम बदलना ही इनका काम रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय मंत्रिमंडल ने अंततः भूपेश सरकार की एक और योजना का नाम बदलकर चलाने की मंजूरी दिया है। कांग्रेस सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) स्थापित किया था जो ग्रामीण उत्पादन और स्वजन तथा प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्र थी तथा यहां से वस्तुओं को बेचने का बाजार भी बनाया गया था। सरकार में आने के बाद भाजपा ने उसे बंद कर दिया था लेकिन अब नाम बदलकर अटल आजीविका समृद्ध द्वार योजना के नाम से उसे फिर शुरू करने जा रहे है। भाजपा सरकार के पास अपना मौलिक कुछ भी नहीं है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को पहले बंद किया अब उसी को फिर चलाने को बाध्य हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page