G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक में धान शॉर्टेज, खाद उपलब्धता और औद्योगिक विकास पर हुई समीक्षा

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की तृतीय बैठक का आयोजन सभापति जमुना नरेश कुर्रे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई।

बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा समितियों में पाए गए धान शॉर्टेज की जानकारी प्रस्तुत की गई। सभापति महोदया ने संबंधित समितियों द्वारा शॉर्टेज की भरपाई सुनिश्चित करने तथा डोकराभाटा समिति में लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। किसानों को उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। विपणन विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड निर्माण एवं संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मछली पालन विभाग द्वारा तालाब निर्माण एवं बायोफ्लॉक इकाइयों पर उपलब्ध अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में छिन्दारी बांध के समीप एक्वेरियम स्थापना का सुझाव भी प्रस्तुत किया गया, जिससे पर्यटन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं औद्योगिक विकास को गति देने पर बल दिया गया। बुनकर समुदाय के युवाओं को पारंपरिक व्यवसाय से जोड़ने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन तथा हथकरघा उत्पादों के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। साथ ही छिन्दारी एवं पैलीमेटा बांध क्षेत्र में ट्रैकिंग एवं हाइकिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों के विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया। बैठक में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सहकारी समितियों में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण एवं उसके संरक्षण को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सभापती ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में एजेण्डा के अनुरूप अद्यतन एवं पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page