G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली सोमारी बाई की जिंदगी, कच्ची झोपड़ी से मिला पक्का और सुरक्षित आशियाना

रायपुर, 7 जुलाई 2026। तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली सोमारी बाई के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बड़ा बदलाव लाया है। वर्षों तक कच्ची झोपड़ी में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाला उनका परिवार अब पक्के और सुरक्षित मकान में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखने वाली सोमारी बाई का पांच सदस्यीय परिवार बरसात में टपकती छत, गर्मी-सर्दी की मार और हर वर्ष मकान की मरम्मत के खर्च से परेशान रहता था। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और उन्हें तीन किश्तों में 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने 27 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अपना पक्का मकान बनवाया।

सरकारी योजनाओं के अभिसरण से उनके घर को ‘पूर्ण घर’ के रूप में विकसित किया गया। जल जीवन मिशन के तहत नल से स्वच्छ पेयजल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से मकान निर्माण के लिए 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान भी किया गया।

नए पक्के घर के कारण अब सोमारी बाई के परिवार को हर वर्ष मकान की मरम्मत पर खर्च नहीं करना पड़ता। इससे होने वाली बचत का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतों पर कर रहे हैं। सुरक्षित आवास मिलने से मौसम की मार और बीमारियों से राहत मिली है, वहीं परिवार के सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

सोमारी बाई ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार कर दिया है। उन्होंने सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page