G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

स्व-सहायता समूह से बदली पूनम देवी की तकदीर, ‘लखपति दीदी’ बन बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा

रायपुर, 25 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार आधारित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा की पूनम देवी ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

गणेश महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य पूनम देवी कभी परिवार की आजीविका के लिए मजदूरी पर निर्भर थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली, जिससे उनके जीवन को नई दिशा मिली।

समूह की अन्य महिलाओं की सफलता से प्रेरित होकर पूनम देवी ने मार्च 2025 में मुद्रा योजना के तहत 1 लाख रुपये का ऋण लिया और अपनी किराना दुकान का विस्तार किया। व्यवस्थित तरीके से व्यवसाय संचालित करने के कारण उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी हुई।

आज उनकी किराना दुकान से हर महीने 30 से 35 हजार रुपये की बिक्री हो रही है। इससे वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी बेहतर ढंग से खर्च कर रही हैं।

पूनम देवी का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और आर्थिक स्थिरता आई है। आज वे न केवल अपने परिवार का मजबूत सहारा हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से जशपुर जिले में महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय सहायता और कौशल विकास से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page