G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने जाना योजना के फायदे

विकसित भारत जी राम जी योजना में ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

ग्राम पंचायतो के लिए स्वीकृत है निर्माण कार्य

कवर्धा। कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा रोजगार की मांग करने पर गांव में त्वरित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक दिन काम पूरा करने पर ग्रामीणों को ₹300 का मजदूरी भुगतान प्राप्त हो रहा है। ग्रामीण परिवारों को उनकी मांग पर 150 दिनों का रोजगार मिल रहा है। कलेक्टर कबीरधाम श्रीमती तूलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा सभी ग्राम पंचायतो के लिए बड़े पैमाने पर कार्य की स्वीकृति पूर्व से करके रखी गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के 471 ग्राम पंचायतो में लगभग 820 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें आजीविका डबरी, तालाब निर्माण, बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतो में क्यूआर कोड चस्पा किया गया है। इस कोड को कोई भी ग्रामीण अपने मोबाइल फोन के स्कैनर से स्कैन करके विगत वर्षों में हुए कार्यों और उस पर हुए ख़र्च की जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकता है। ऐसे ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित आवासो की जानकारी भी क्यूआर कोड के द्वारा ग्रामीणों को सहज प्राप्त हो रही है।

रोजगार दिवस के अवसर पर विकसित भारत जी राम जी योजना के फायदे से ग्रामीण हुए रूबरू

विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए रोजगार दिवस में प्रेरित किया गया। इस दौरान योजना अंतर्गत हितग्राही एवं सामुदायिक मूलक कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।क्यूआर कोड स्कैन कर निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास समय पर पूरा करने कहा गया और निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियां दी गई। हितग्राही मुलक कार्यों में पशु शेड, निजी डबरी, आजीविका डबरी, सामुदायिक डबरी और कूप निर्माण जैसे कार्यों से जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और आजीविका के नए साधन मिलने के विषय में ग्रामीणों को रोजगार दिवस पर जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page