G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का किया निरीक्षण

कवर्धा– क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को कवर्धा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय के लगातार प्रयास से कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली है। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी है। मेडिकल कॉलेज खुल जाने से जिला चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। युवाओं को चिकित्सा शिक्षा मिलेगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।


उन्होंने कहा कि इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था। लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान नही किए जाने की कार्यवाही की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उक्त विषय में हस्तक्षेप करते हुए मेडिकल कॉलेज के संचालन हेतु मान्यता प्रदान किए जाने हेतु निर्देश करने का आग्रह किया है। उम्मीद है उक्त समस्या का शीघ्र समाधान होगा। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, जयराम साहू, परेटन वर्मा , देवकुमारी चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, महामंत्री मुकेश ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जिला मंत्री चंदन पटेल, नपा उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, अन्य पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page