स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण

कवर्धा में 15 अगस्त को जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में होंगे शामिल
कवर्धा, 10 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य समारोह आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि श्री देवांगन सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का जनता के नाम वाचन करेंगे।
समारोह में हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह से प्रस्थान करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं।



