G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएमएफएमई योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

खैरागढ़ : जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं उन्नयन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को औपचारिक स्वरूप प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

योजना के तहत आटा चक्की, मसाला पिसाई, टोस्ट निर्माण, बड़ी निर्माण, कुल्फी, आइसक्रीम, मिठाई, चिक्की सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के साथ-साथ पशु चारा एवं मुर्गी चारा निर्माण इकाइयों की स्थापना अथवा उन्नयन के लिए परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदक पीएमएफएमई पोर्टल https://pmfme.mofpi.gov.in
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की पिछले छह माह की प्रविष्टियों की प्रति, कोटेशन तथा राशन कार्ड की प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, भू-तल, गीता कॉम्प्लेक्स, साईं मंदिर के पास, कवर्धा रोड, खैरागढ़ में कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार साहू से मोबाइल नंबर 9981866045 पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page