G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

खैरागढ़ विधायक ने किया छात्र का सम्मान : 10 वीं की परीक्षा में प्रथम आने पर होमेश वर्मा को घर पहुंचकर दी बधाई

17 मई खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमे जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत अमलीपारा वार्ड नं 12 खैरागढ़ में छात्र होमेश वर्मा पिता आलोक वर्मा माता प्रमिला वर्मा जो दसवीं कक्षा में 93.83 % प्राप्त कर खैरागढ़ में स्थान हासिल किया।

खैरागढ़ विधायक ने हिमेश वर्मा के निज निवास पहुंच कर उनके छात्र व परिजनों से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आगे की बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किये।
इसके साथ-साथ खैरागढ़ विधायक  यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए एवं जिसके अंक कम आए उन्हें पुनः परीक्षा की तैयारी करते हुए आने वाले समय पर कड़ी मेहनत करते हुए उत्तीर्ण होने कही ।

खैरागढ़ विधायक ने कहा कि 10वी व 12वी कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावको को और गुरुजनों को हार्दिक बधाई आप सभी छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं खैरा.छुई. गंडई जिले का स्वर्णिम भविष्य है। ऐसे ही परिश्रम लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हो यही कामना है, अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं आने वाले छात्रों से कहा कि आप हतोत्साहित न हो बल्कि दुगुने जोश से आगे कड़ी मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page