थाना छुईखदान एवं थाना गंडई के लूट के प्रकरण में तीन वर्षों से फरार आरोपी को किया गया आयोध्या (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार।


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई (छ0ग0)
थाना छुईखदान एवं थाना गंडई के लूट के प्रकरण में शातिर आरोपी अवधराम ध्रुव तीन वर्षों से फरार था।
आरोपी अवधराम ध्रुव को भेजा गया जेल।
पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ-छुईखदान-गंड़ई (छ0ग0) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.)
, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़
लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले एवं थाना गंडई प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव के नेतृत्व में थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 242/2022 धारा 392, 411 भादवि0 एवं थाना गंडई के अपराध क्रमांक 214/2022 धारा 392, 34 भादवि0 के प्रकरण में फरार आरोपी अवधराम ध्रुव की गिरफ्तारी हेतु टीम तैयार कर आयोध्या(उत्तरप्रदेश) रवाना किया गया था। आयोध्या(उत्तरप्रदेश) से आरोपी अवधराम ध्रुव पिता मनकु राम धु्रव उम्र 39 साल साकिन ग्राम सिंगपुर पुलिस
चौकी खंडसरा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ0ग0) को हिरासत में लिया गया। आरोपी अवधराम ध्रुव के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक भीमसेन यादव, सउनि0 धुरवाराम नागवंशी, प्र0आर0 84 कीर्तिलाल वर्मा, आर0 128 शिशुपाल साहू, आर0 300 चुरामणी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।