G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

छात्रावास अधीक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संसाधन, निर्धारित कार्य समय और साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करने की मांग

छात्रावासों में पर्याप्त संसाधनों, आवश्यक सुविधाओं एवं कार्य निर्वहन के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रावास अधीक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, अधीक्षकों को छुट्टी भी नहीं मिलती है। इन मांगों को लेकर अधीक्षक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य छात्रावास अधीक्षक संघ के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने बताया कि छात्रावासों में संसाधनों की कमी अधीक्षकों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। संघ लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है।

संघ का कहना है कि छात्रावास अधीक्षक निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा शर्तों, निर्धारित कार्य समय, साप्ताहिक अवकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का अब तक उचित निराकरण नहीं हो पाया है।

संघ ने शासन एवं विभाग से मांग की है कि अधीक्षक संवर्ग की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उनका शीघ्र निराकरण किया जाए। यदि मांगों का समाधान नहीं किया जाता है, तो संघ 12 नवंबर को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है, तो छात्रावास अधीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page