G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhGariabandINDIARaipurखास-खबर

भारी बारिश का कहर: उदंती नदी में बहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

गरियाबंद, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार करीब 50 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ विकास कार्यों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उदंती नदी पर लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया।

यह पुल ओडिशा सरकार द्वारा बनाया जा रहा था, जिसके पूरा होने पर गरियाबंद जिले के अमलीगांव का ओडिशा के चार गांवों से सीधा सड़क संपर्क स्थापित होना था। पुल के ढह जाने से दोनों राज्यों के बीच प्रस्तावित संपर्क फिलहाल बाधित हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने पुल ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उदंती नदी उफान पर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है और लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page