पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने हाई स्कूल घिरघोली में शाला प्रवेश कराया


छुईखदान _शासकीय हाई स्कूल घिरघोली संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में 16 जून 2026 को पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल एवं शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोहित जंघेल की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया सर्व प्रथम वीणा वादिनि मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना किया गया उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल ने शाला की गतिविधियों से अतिथियों एवं उपस्थित पालकों को परिचित कराया और कहा हमारे शिक्षक साथी जितनी मेहनत कर रहे हैं उतने ही मेहनत बच्चे भी करे तो हमारा स्कूल एक दिन और ऊंची पायदान पर होगी इस वर्ष की परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा है और अच्छा करने का प्रयास करेंगे हमारे शिक्षक साथी भी बहुत मेहनत करते हैं आप पालकों से निवेदन है कि आप लोग अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखें उनके खाने पीने घूमने और पढ़ाई लिखाई पर नजर रखे।पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी की नई सोच के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए और उनके संदेश की पढ़कर सुनाया ।शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष रोहित जंघेल ने बधाई देते हुए कहा इस बार परीक्षा परिणाम संतोषप्रद रहा परंतु हमें यही तक नहीं रुकना है हम सबको और आगे जाना है।आज कक्षा नवमी में प्रवेश लेने वाले बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम में युवराज ठाकुर,आत्म राम जंघेल,अमलेश सिन्हा ,प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल,व्याख्याता सुनील कुमार यादव,ज्योति जडेजा पूजा सिंह ,सुनीता सिन्हा,याशिका यादव उपस्थित रहे ।


