सरपंच गीता खरे ने मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया

शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में प्रवेश उत्सव मनाया गया

छुईखदान -शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में 16 जून 2026 को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया सर्व प्रथम ग्राम पंचायत मुरई के सरपंच गीता बाई खरे,सक्रिय महिला गणेशिया बाई,सगुना बाई,तीजन बाई,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम किशुन जंघेल,ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल,मनोज जंघेल , समय राम खरे एवं उपस्थित सदस्यों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया उसके बाद सभी अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया उसके बाद कक्षा पहली में समर्थ मानिकपुरी, शौर्य जंघेल,कशिश जंघेल का मुंह मीठा कराते हुए शाला गणवेश दिया गया प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने अपने तरफ से पट्टी और पहाड़ा भेंट किए।प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने शासकीय शालाओं में मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार से बताया साथ ही मुख्य मंत्री जी के संदेश का वाचन किया शाला की आवश्यकताओं को विस्तार से बताया बच्चों को प्रति दिन शाला भेजने हेतु प्रेरित किया सरपंच गीता बाई खरे ने अपने उद्बोधन में सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी अच्छा से पढ़े आगे बढ़े अपना और माता पिता का नाम रोशन करे समय पर खेले समय पर पढ़ाई लिखाई करे ,अपना अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रौशन करे ,अध्यक्ष राम किशुन जंघेल,ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल,मनोज जंघेल, सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा सहित सभी लोगों ने संबोधित किया कि रसोइया और स्वीपर को अपने कार्यों को अच्छे से करने हेतु प्रेरित किया स्कूल में आने के बाद बच्चा आप लोगों का है आप लोग ईमानदारी से काम करे, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगे सभी बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी आज कार्यक्रम पुरुष पालकों के साथ महिला पालकों की उपस्थिति सराहनीय रही।आज महिला पालक के रूप में अनुसुइया, सुरजा बाई,मान बाई, सुकरिता बाई,सीमा बाई,दुर्गा बाई,सगुना बाई, तीजन बाई गणेशिया बाई,लता बाई,



