दुर्ग-हटिया-दुर्ग एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी राहत
रायपुर, 06 अगस्त 2026।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 02 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार—
➡️ गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 11 अगस्त 2026 को उपलब्ध रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में यह सुविधा 12 अगस्त 2026 को दी जाएगी।
➡️ इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा 08 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यह सुविधा 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
रेलवे ने बताया कि अतिरिक्त कोच की सुविधा से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इससे यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
