जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG
खैरागढ़ : जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गातापार जंगल निवासी योगिता देवांगन अपने घर के सामने हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है।
सूचना पर थाना गातापार पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की गई। मौके पर एक महिला मिली, जिसने अपना नाम योगिता देवांगन पति स्व. अर्जुन देवांगन, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गातापार जंगल, थाना गातापार, जिला केसीजी (छ.ग.) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के गमछे में रखे 05 पैकेट झिल्ली में भरी हुई कुल 05 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,000 रुपये आंकी गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
पुलिस द्वारा बरामद शराब को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
थाना गातापार पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

