G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना छुईखदान जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार

खैरागढ़ : जिला के सी जी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 21/06/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना छुईखदान पुलिस टीम द्वारा छुईखदान-आमगांव रोड स्थित नहर पुल के पास ग्राम आमगांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी (1) राम यादव पिता रेखु यादव, उम्र 30 वर्ष एवं (2) तामरत वर्मा पिता खिलावन वर्मा, उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम उदयपुर, थाना छुईखदान, जिला केसीजी को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से एक सफेद मटमैले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी हुई—:
(1) 22 पौवा 20-20 डिलक्स व्हीस्की (180-180 एमएल), कुल 3.960 बल्क लीटर, कीमत 2,640 रुपये
(2) 10 पौवा रोमियो देशी मसाला मदिरा (180-180 एमएल), कुल 1.800 बल्क लीटर, कीमत 1,000 रुपये
बरामद की गई।

इस प्रकार कुल 5.760 बल्क लीटर शराब कीमत 3,640 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 5743 कीमत 10,000 रुपये जब्त की गई। कुल जब्ती मूल्य 13,640 रुपये है।आरोपियों के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। केसीजी पुलिस द्वारा सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page