G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

CISF अधिकारी ने सवाल किया कि क्या मैं भारतीय हूं: कनिमोई

CISF अधिकारी ने सवाल किया कि क्या मैं भारतीय हूं: कनिमोई
Image Source : PTI

चेन्नई. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सांसद कनिमोई ने रविवार को कहा कि जब उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक अधिकारी से तमिल या अंग्रेजी में बोलने को कहा तब वह पूछ बैठी कि क्या आप भारतीय हैं।

कनिमोई ने ट्वीट किया, “आज हवाई अड्डे पर जब मैंने CISF की एक अधिकारी से कहा कि वह तमिल या अंग्रेजी में बोलें क्योंकि मैं हिंदी नहीं जानती, तब उन्होंने मुझसे सवाल किया कि क्या ‘मैं भारतीय हूं।’”

सांसद ने लिखा, “मैं जानना चाहूंगी कि कब से भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर हो गया है यानी भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है? #हिंदी थोपना।”

द्रमुक की महिला शाखा की सचिव के इस ट्वीट का सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समर्थन किया। एक ने लिखा, “मैं भारतीय हूं और हिंदी का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page