डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


https://youtu.be/KoFubD3zM6Y?si=9Nvsv02Kg8ahvCP1
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कवर्धा में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी,जसविंदर बग्गा, रामकुमार भट्ट, , परेटन वर्मा, अशोक चंद्रवंशी, सुरेश पटेल, प्रहलाद पटेल, प्रियेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

