G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

लिटिल स्टार मॉर्डन पब्लिक स्कूल रैतापारा के वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2023 मुख्य अतिथि महेश चंद्रवंशी जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई

लिटिल स्टार मॉर्डन पब्लिक स्कूल रैतापारा के वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2023 मुख्य अतिथि महेश चंद्रवंशी जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई

AP न्यूज़ पंडरिया

मोहगांव(रैतापारा):- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र ग्राम रैतापारा(मोहगांव) लिटिल स्टार मॉर्डन पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम एवं स्कूल स्टाप के वरिष्ठ जनों के अगुवाई में वार्षिक स्नेह उत्सव 2023 का सफल आयोजन किया गया ।जिंसमे ग्राम एवं आसपास के सैकड़ों युवा युवती स्कूल के छात्र एवं बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक कलाओ का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा राजकीय गीत के पश्चात किया गया।

तथा शाला में खेलकूद, सांस्कृतिक, पढ़ाई एवं कला की क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को इनाम एवं प्रशस्ती पत्र वितरण किया गया । माननीय महेश चंद्रवंशी जी ने छात्रों को संबोधन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी का धन्यवाद एवं साधु वाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी जी उपस्थित रहे ।

महोदय जी के आगमन पर स्थानीय युवाओं ,कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात आराध्या देव की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि महेश चन्द्रवँशी ने अपनी संबोधन में सभी को नये वर्ष 2023 की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन एवं आमंत्रण हेतु सभी आयोजक समित एवं ग्रामवासी को धन्यवाद एवं साधुवाद किया ।

कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी जी के साथ राजू चंद्रवंशी जी(जनपद सदस्य),लाला राम चंद्रवंशी जी(सोसायटी अध्यक्ष),अमित चंद्रवंशी जी(जनपद सदस्य),अमन पाटस्कर जी(पार्षद),दुर्गेश चंद्रवंशी जी(पंच),शिव गुप्ता जी(पूर्व विधायक प्रतिनिधि), प्राचार्य सर ,शिक्षक गन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page