G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

सीधी भर्ती मे नियमितीकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ हुए एकजुट।

सीधी भर्ती मे नियमितीकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ हुए एकजुट

1 सितम्बर 2021 को होगा बड़ा आंदोलन

रायपुर:छत्तीसगढ़ के अलग – अलग विभाग जैसे – शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत् विभाग एवं पुलिस विभाग के अंतर्गत 10052 नियमित पदों में भर्ती का ऐलान किया है। हालाँकि इनमे से कुछ विभागों में भर्ती की जानकारी कुछ दिन पहले ही प्राप्त हो गई थी। वही मुख्यमंत्री ने उक्त पदों में बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया जारी करने की बात कही।

जबकि कांग्रेस जन घोषणा में स्पष्ट है कि अनियमित संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को रिक्त पदों में नियमित करने की कार्यवाही की जावेगी एवम किसी की भी छटनी नही की जाएगी।

लेकिन ठीक इसके विपरीत हो रहा है सीधी भर्ती होने के कारण नियमितीकरण से वंचित व छटनी हो रही है पूर्व एवम वर्तमान में बहुँत से स्थानों में नियमित कर्मचारियों के आने के कारण कई संविदा कर्मचारियों साथियों की नौकरी चली गई। अभी ताजा मामला रायपुर का है।

वहीं संविदा कर्मचारी कम वेतन में भी नियमितीकरण के लिये आश लगाए 10-15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है।

ऐसे में सरकार द्वारा नियमितीकरण के लिए समिति का गठन कर कार्यवाही करना भूल गई है। अब विरोध के अलावा कोई और रास्ता नजर नही आ रहा है।

कोरोना काल मे सर्वाधिक किसी ने अपनी सेवाएं दी है तो उसमे संविदा कर्मचारी की संख्या सर्वाधिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page