G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

पशु तस्करी में जब्त वाहन को किया गया राजसात, नीलामी की होगी कार्रवाई

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 31 जुलाई 2025// कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जयतला रोड बी/एच वाचनालय नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी प्रवीण बंकर के वाहन क्रमांक एमएच 31 ईएन 0699 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2014 के धारा 07 में दिए प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है।

जारी आदेश के अनुसार विरूद्ध पुनरीक्षण की अवधि समाप्त हो जाने और सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का नियमानुसार निलामी की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सत्र न्यायालय खैरागढ़ से जारी आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page