G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

नहर क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन पर हुई कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

खनिज विभाग का जांच अभियान जारी, अवैध खनन करते वाहन मौके से पकड़े गए

कवर्धा, 19 जून 2026। जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम आसरा के समीप नहर क्षेत्र में अवैध मुरुम एवं मिट्टी उत्खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर जब्त किया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज विभाग के अमले ने संबंधित स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि नहर क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के मुरुम एवं मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर एक जेसीबी मशीन के माध्यम से खनिज सामग्री निकाली जा रही थी, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उक्त सामग्री का परिवहन किया जा रहा था।
खनिज विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page