हिटलर शाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत ..किसानों ने दिखाई अपनी ताकत – संतोष चंद्राकर

हिटलर शाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत ..किसानों ने दिखाई अपनी ताकत – संतोष चंद्राकर

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन कृषि कानून विधेयक वापस लेने की घोषणा हिटलर शाही के ऊपर लोकतंत्र की जीत है। किसानों के द्वारा लगभग 1 वर्ष से लगातार आंदोलन कर रहे हैं सैकड़ों किसान अभी तक शहीद हो चुके हैं .परंतु सरकार के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर किसान आंदोलन को बदनाम करने का कुचक्र रचा गया परंतु फिर भी शांति प्रिय किसानों की आंदोलन लगभग साल भर से चल रही है अतः सरकार को मजबूरी में तीनों कृषि विधेयक को वापस लेने की घोषणा करना पड़ा ।इसके लिए समस्त किसानों को नमन । चंद्राकर ने आगे कहा कि साल भर से चले इस अनवरत किसान आंदोलन से यह सिद्ध हो गया है कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें गहरी है।



