G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

रायपुर,किसान महा पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे राकेश टिकैत ने बीजेपी को बताया बीमारी,धान खरीदी पर की भूपेश सरकार की तारीफ,बोले मेरा दूसरा टारगेट मीडिया..

रायपुर: राजिम में होने वाले किसान महा पंचायत में हिस्सा लेने आज रायपुर पहुँचे राजेश टिकैत साथ मे योगेंद्र यादव ने केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राकेश टिकैत ने एक बार फिर केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला,उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों को उनकी फसलों के दाम देना चाहिए.उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार से सहयोग भी मांगा है,
किसान आंदोलन की महा पंचायत में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र के तीनों काले कानून को लेकर है.छत्तीसगढ़ में भी किसानों को लेकर अगर कोई समस्या आएगी तो उसे भी उठाएंगे.उन्होने बीजेपी को बिमारी बताया है.जो किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर चल रही है,
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसानों की लड़ाई एमएसपी और केंद्र के काले कानून के खिलाफ है, छत्तीसगढ़ में एमएसपी से ज्यादा मूल्य में धान खरीदी हो रही है तो यहां के कानून को दूसरे राज्यों को भी पालन करना चाहिए.छत्तीसगढ़ में धान के साथ सब्जियों की पैदावार है.आज महापंचायत में सब्जियों से ज्यादा लाभ मिले इस पर चर्चा करेंगे.किसान के अन्य मुद्दों और परेशानियों पर बात करेंगे. केंद्र के कृषि कानून से होने वाले नुकसान पर किसानों को जागरूक करेंगे। राजेश टिकैत ने चर्चा के दौरान मीडिया को भी दूसरे नम्बर पर अपना टारगेट बताया उन्होंने कहा कि जो भी मीडिया किसान आंदोलन में साथ नही देगी वो मेरे टारगेट में रहेगी,
टिकैत के साथ रायपुर पहुंचे योगेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे आंदोलन से देशभर के किसान एक साथ खड़े हैं.छत्तीसगढ़ अपने संसाधनों से MSP पर खरीदी कर रही है.ऐसी खरीदी के लिए राज्यों को केंद्र से मदद जरूरी है.छत्तीसगढ़ का प्रयोग हमारी मांगों की पुष्टि करता है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों का ध्यान रख रही है,।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page