G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipurखास-खबर

MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगरिया ने वृक्षारोपण के लिए किया प्रोत्साहित

रायपुरः पृथ्वी पर मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र वृक्ष है। पर्यावरण को बचाने और इसे और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगरिया और महानिदेशक प्रियेश पगरिया ने शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के लिए प्रोत्साहित किया। इस अभियान के तहत कुलपति प्रो. के.पी. यादव और रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा ने पहला पौधा लगाया.

यह अभियान मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंसेज द्वारा चलाया गया, जहां कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत मुंडेजा ने विश्वविद्यालय के आरंग परिसर में कई औषधीय पौधों और सजावटी पौधों की व्यवस्था की। को- कॉर्डिनेटर डॉ राधा कृष्णन और विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष सराफ ने भी परिसर में पौधरोपण किया। स्कूल ऑफ साइंसेज की फैकल्टी वेणु प्रभा साहू ने गणमान्य व्यक्तियों को अपना समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page