G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

Pakistan cricket team
Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी हैदर अली, शादाब खान और हैरिस राउफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम 29 सदस्यीय टीम अगले महीने इंग्लैंड रवाना होने वाली है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसकी पुष्टि करता है कि तीन खिलाड़ी हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।’’ 

इसमें कहा गया ,‘‘ इन खिलाड़ियों में अभी तक कोई लक्षण नहीं थे लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले रविवार को रावलपिंडी में हुई जांच में ये पॉजिटिव पाये गए ।’’ अब ये खिलाड़ी क्वांरटीन में रहेंगे। 

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

 

More to follow…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page