छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा कवर्धा जिला का 01 मार्च को एक दिवसीय धरना आंदोलन

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा कवर्धा जिला का 01 मार्च को एक दिवसीय धरना आंदोलन
रायपुर /कवर्धा: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीन काला कानून को वापस कराने, समर्थन मूल्य कानूनी दर्जा दिलाने, छग के भूपेश सरकार द्वारा किसानों के शोषण के लिए बनाए गए काला कानून सौदा पत्रक को निरस्त कराने,मानपुर से माँ सुतिया देवी तक सड़क निर्माण, कवर्धा जिला के सैकड़ों गांव के खेत मे पानी नही मिलने के कारण सूखे हैं छोटे-छोटे लघु सिंचाई योजना लागू कराने, दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला इकाई द्वारा 01 मार्च को 12 बजे से भारत माता चौक कवर्धा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों किसान भाग लेंगे।धरना आंदोलन का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, इंजी.अशोक ताम्रकार, जिलाध्यक्ष महेंद्र कौशिक, जगतारण सिंह राजपूत, योगेश्वर शर्मा,जयकरण पटेल,रवि चन्द्रवंशी, रामदास पटेल,जलेश्वर राजपूत,शिव कुमार साहू, दीक्षित वैष्णव, रामकुमार वर्मा करेंगे।धरना आंदोलन के पश्चात शाम 04 बजे धरना स्थल में जिलाधीश कवर्धा को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर चर्चा किया जाएगा।

