ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
News Ad Slider
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय जी ने बोड़ला ब्लाक के वनांचल क्षेत्र का दौरा कर लगाया जन चौपाल।

@apnews कवर्धा:राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय जी ने बोड़ला ब्लाक के वनांचल क्षेत्र का दौरा कर लगाया जन चौपाल।

कवर्धा– राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री संतोष पांडेय जी ने शनिवार को बोड़ला ब्लाक के वनांचल क्षेत्र का दौरा किया। सांसद पांडेय ने ग्राम दलदली, छुही, तरेगांव जंगल, सिंघारी, खड़ौदा व मुड़घुसरी का दौरा कर जन चौपाल लगाया और लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

रेंगाखार से विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


