G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

दिल्ली दंगा मामले में ‘पिंजरा तोड़’ संगठन से जुड़ी 2 लड़कियां गिरफ्तार

दिल्ली दंगा मामले में ‘पिंजरा तोड़’ संगठन से जुड़ी 2 लड़कियां गिरफ्तार
Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के नार्थ-ईस्ट इलाके में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुए दंगा मामले में दिल्ली पुलिस ने पिंजरा तोड़ संगठन से जुड़ी 2 लड़कियां नताशा और देवांगना को गिरफ्तार किया है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर अचानक से रात में महिलाओं की भी़ड़ जुट गई और रोड को ब्लॉक कर दिया था। इसी घटना के बाद माहौल बिगड़ने लगा और धीरे-धीरे दंगे में बदल गया। जाफराबाद मेट्रों स्टेशन पर अचानक से महिलाओं के जमा होने की घटना से इन दोनों लड़कियों के तार जुड़े हैं। पुलिस ने आज इन दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल छात्राओं के हॉस्टल वापस आने की टाइमिंग, मोरल पुलिसिंग, यौन प्रताड़ना और भेदभावपूर्ण नियमों के ख़िलाफ़ छात्राओं ने पिंजरा तोड़ अभियान की शुरुआत की थी। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में भी पिंजरा तोड़ संगठन की सक्रिय भूमिका रही थी। 

आपको बता दें कि दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले में 23 फरवरी से दंगे शुरू हुए थे जो 25 फरवरी तक चले थे। दंगे में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दंगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई तब जाकर हालात नियंत्रित हो पाए थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा फैलाना और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 700 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page