G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

भाजपा की महाराष्ट्र कार्यसमिति की पहली बैठक को संबोधित करेंगे नड्डा

J P Nadda, BJP president 
Image Source : PTI

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की नवगठित कार्य समिति की पहली बैठक को 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालात पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और मुंबई में रहने वाले पार्टी पदाधिकारी यहां पार्टी दफ्तर से बैठक में शामिल होंगे, वहीं अन्य नेता डिजिटल तरीके से इसमें भाग लेंगे। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

पाटिल ने तीन जुलाई को नयी कार्यकारिणी की घोषणा की थी। उन्होंने नयी नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को जल्द पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका सौंपी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page