INDIATrending News

देश में कोरोना के मिले अब तक के सर्वाधिक 83 हजार से ज्यादा मरीज, 1043 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  पिछले चौबीस घंटे में देश के भीतर 83 हजार 877 नए संक्रमितों की पहचान की गई। यह एक दिन में मिले मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इन नए मरीजों के साथ देश में कोरोना ने 38 लाख से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 83 हजार 877 नए मरीजों की पहचान की गई। इऩ मरीजों के साथ देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 38 लाख 53 हजार 46 हो गया है।वहीं पिछले 24 घंटे में 1043 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन मौतों केई मौत का आंकड़ा बढ़कर 67,376 पर पहुंच गया है।

इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 68,584 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 29 लाख 70 हजार 492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख 15 हजार 538 हो गई है।

आपको बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत विश्व में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित तीसरा देश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page