G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम में मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने दिया बाल विवाह के खिलाफ संदेश

कवर्धा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले विशाल मानव श्रृंखला बनाकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का बड़ा संदेश दिया गया।कृषक सहयोग संस्थान, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है। जेआरसी बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले संगठनों का भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो अपने 300 से ज्यादा सहयोगी संगठनों के साथ देश के सभी 782 जिलों में सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

करपात्री स्कूल के बच्चों ने स्टेडियम में बनाया “बाल विवाह मुक्त भारत”

कृषक सहयोग संस्थान द्वारा जिले के सबसे पुराने विद्यालय शासकीय स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा के बच्चों के साथ कवर्धा स्टेडियम में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। सैकड़ों बच्चों ने अपने शरीर से जमीन पर “बाल विवाह मुक्त भारत” लिखा। ड्रोन कैमरे से लिया गया यह दृश्य पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।

मानव श्रृंखला से बच्चों का संदेश – पहले पढ़ाई, फिर विदाई

मानव श्रृंखला के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि बाल विवाह से बचपन छिन जाता है और शिक्षा व सपने अधूरे रह जाते हैं। बाल विवाह केवल कानूनी अपराध नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर आघात है। बच्चों ने सभी से अपील की कि “बेटी को पढ़ाओ, बाल विवाह को रोको” और “पहले पढ़ाई, फिर विदाई” के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाएं।

100 दिवसीय अभियान के तहत गांव-गांव में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम

कृषक सहयोग संस्थान ने बताया कि यह आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की पार्टनर संस्था कृषक सहयोग संस्थान द्वारा संस्था के निदेशक डॉ. एच.बी. सेन के निर्देशन में किया जा रहा है। लगातार बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, चौपाल और शपथ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

एक ऐतिहासिक पहल: भारत से उठी आवाज़, अब पूरी दुनिया में गूंजेगी

सामाजिक कार्यकर्ता आशु चंद्रवंशी ने बताया कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए भारत द्वारा शुरू की गई पहल को अब वैश्विक पहचान मिली है।भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री आदरणीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी ने 27 नवंबर 2024 को ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ किया था। इस अभियान का उद्देश्य देश से बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित और स्वतंत्र बचपन का अधिकार सुनिश्चित करना है।इस पहल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि संयुक्त राष्ट्र ने भी 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया है।अब प्रत्येक वर्ष 27 नवंबर को पूरी दुनिया बाल विवाह, बाल्यावस्था में जबरन विवाह और इससे जुड़ी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता, जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प के साथ इस दिवस को मनाएगी।यह भारत की पहल को मिली वैश्विक पहचान के साथ-साथ इस बात का भी संदेश है कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्थानीय स्तर से होकर वैश्विक आंदोलन का रूप ले सकती है।आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि न कोई बाल विवाह करेगा, न होने देगा और हर बच्चे को अपना बचपन जीने, शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य डी एस जोशी सर, जिला समन्वयक ललित सिन्हा,सामाजिक कार्यकर्ता आशु चंद्रवंशी, राजेश गोयल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page