G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

ग्राम कुई में 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक महाविद्यालय भवन, निर्माण कार्य शुरू

उच्च शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, 465.84 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम कुई में उच्च शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम कुई में आधुनिक महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भवन निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

नए महाविद्यालय भवन के निर्माण से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ शहरों और कस्बों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे।

लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा ने बताया कि महाविद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महाविद्यालय भवन का निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और नागरिकों में उत्साह है। इसे ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार और युवाओं के शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page