रायपुर रेल मंडल के उप मंडलीय रेलवे अस्पताल बीमवाय, भिलाई में नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

रायपुर- 09 अगस्त 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों/रेलवे लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप मंडलीय रेलवे अस्पताल, बीमवाय, भिलाई में दिनांक 08.08.2026 को श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर डॉ. के पी एस कासीपथी, सी एम एस रायपुर के मार्गदर्शन में तथा डॉ. जेड येरिस्वामी नायक, एडीएमओ बीमवाय, भिलाई एवं डॉ. ए तेजेश यादव, एडीएमओ बीमवाय, भिलाई की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा कुल 63 रेलवे लाभार्थियों की विस्तृत नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार लाभार्थियों को चश्मे उपलब्ध कराए गए तथा आंखों की देखभाल, आवश्यक सावधानियों एवं आगे के उपचार/फॉलो-अप के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद लाभार्थियों को सीएमसी आई ड्रॉप भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर के सफल संचालन में अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ श्रीमती पूनम तिर्की, श्री मिथिलेश श्री राजकुमार का सक्रिय सहयोग रहा। शिविर में अस्पताल स्टाफ एवं रेलवे लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से कार्यक्रम सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रायपुर रेल मंडल द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

