G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सुप्रीमो अमित बघेल का बेलतरा विधानसभा में भव्य स्वागत

बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीमो अमित बघेल जी के बेलतरा विधानसभा आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़िया संस्कृति के सम्मान का संदेश दिया।

अमित बघेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत करने, छत्तीसगढ़ के जल-जंगल-जमीन, भाषा, संस्कृति और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हित और छत्तीसगढ़िया समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष शैलू छत्तीसगढ़िया शहर अध्यक्ष रामायण बेलतरा विधानसभा प्रभारी विमल धीवर सुनील कौशिक अजय सूर्या विश्राम अनुज किशोर साहू अनिल संजय सुमंत रामेश्वर साहू रमेश संतोष रामलखन प्रहलाद विनय सूरज एवं सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page