G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhINDIAKabirdham

वृद्ध महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 वारदातों का खुलासा


कबीरधाम पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 बाइक समेत 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद

कवर्धा। जिले में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर गले से सोने-चांदी के आभूषण झपटने वाले गिरोह का कबीरधाम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत कुल 3 लाख 41 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई झपटमारी की 5 वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला तथा एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में साइबर थाना और थाना पिपरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

अकेली वृद्ध महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार पिछले दो माह से जिले में वृद्ध महिलाओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण झपटने की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले में थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 144/2026 और 215/2026, थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 74/2026 तथा चौकी पोड़ी में अपराध क्रमांक 178/25 एवं 97/26 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले रेकी करते थे और फिर बाइक से गांवों में पहुंचकर अकेली वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान वे चेहरे को ढंककर रखते थे और आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे।

चोरी के आभूषण खपाने वाले भी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े और राधेलाल चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि झपटमारी से मिले सोने के आभूषण उन्होंने नीतिश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

3 बाइक और सोने के आभूषण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल, कीमत करीब 2.50 लाख रुपए
  • करीब 6 ग्राम सोना, कीमत करीब 90 हजार रुपए
  • 1 हजार रुपए नगद

सहित कुल 3 लाख 41 हजार रुपए का सामान बरामद किया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

  1. नैनदास बंजारे पिता चतुरदास बंजारे, उम्र 23 वर्ष
  2. मनोज जांगड़े पिता मकसूदन जांगड़े, उम्र 22 वर्ष
  3. राधेलाल चतुर्वेदी पिता सुंदर चतुर्वेदी, उम्र 23 वर्ष
  4. बबला डहरिया पिता ओमप्रकाश डहरिया, उम्र 28 वर्ष
  5. खेलन डहरिया पिता धनौवा डहरिया, उम्र 25 वर्ष
  6. नीतिश बंशे पिता राजकुमार बंशे, उम्र 25 वर्ष

सभी आरोपी बैहरसरी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी, थाना पांडातराई प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, चौकी पोड़ी प्रभारी लक्ष्मीनारायण साव सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने टीम की सराहनीय कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page