ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।




