कबीरधाम में अब तक 306.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
कबीरधाम में अब तक 306.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
कुकदूर में सबसे अधिक 468.1 मिमी बारिश, पिछले 24 घंटे में जिले में 21.4 मिमी वर्षा
कवर्धा। कबीरधाम जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। एक जून से 28 जुलाई तक जिले में 306.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा का वितरण अलग-अलग रहा, जिसमें कुकदूर तहसील में सर्वाधिक 468.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक कवर्धा तहसील में 314.3 मिमी, पंडरिया में 265.6 मिमी, बोड़ला में 278.7 मिमी, सहसपुर लोहारा में 24.6 मिमी, रेंगाखार में 259.0 मिमी, कुण्डा में 210.6 मिमी, पिपरिया में 424.6 मिमी तथा कुकदूर में 468.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 21.4 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में कवर्धा में 12.1 मिमी, पंडरिया में 32.0 मिमी, बोड़ला में 8.6 मिमी, सहसपुर लोहारा में 24.6 मिमी, रेंगाखार में 12.0 मिमी, कुण्डा में 17.3 मिमी, पिपरिया में 8.7 मिमी तथा कुकदूर में 56.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों को खरीफ फसलों के लिए राहत मिली है, वहीं प्रशासन भी जलभराव और अन्य संभावित परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।




