G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamRaipurखास-खबर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम दौरे पर, कांवड़ियों के विश्राम स्थलों का करेंगे निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम दौरे पर, कांवड़ियों के विश्राम स्थलों का करेंगे निरीक्षण

बूढ़ा महादेव से जलेश्वर महादेव घाट तक व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बुधवार, 29 जुलाई को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर बनाए गए विभिन्न विश्राम स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे कवर्धा स्थित बूढ़ा महादेव पहुंचकर कांवड़ियों के विश्राम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10:45 बजे राजानवागांव तथा 11:15 बजे भोरमदेव पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे वे डोंगरिया (पंडरिया) स्थित जलेश्वर महादेव घाट पहुंचकर कांवड़ियों के विश्राम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे मुंगेली जिले के खुड़िया (लोरमी) में भी कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री शाम 7:00 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

श्रावण मास के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री का यह दौरा कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई सुविधाओं, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page