G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़े दफ्तरों के चक्कर, ग्रामीणों के लिए वरदान बनी सेवा सेतु योजना

रायपुर, 26 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्रों और शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है। इससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है।

सूरजपुर जिले के ग्राम कमलपुर निवासी सुशील सिंह इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने अपनी पुत्री अनीता सिंह के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया। पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन सेवा सेतु की सरल प्रक्रिया के कारण उनका आवेदन निर्धारित समय में निराकृत हुआ और उन्हें बिना किसी परेशानी के आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

समय पर मिला प्रमाण पत्र, आसान हुए शैक्षणिक कार्य

सुशील सिंह ने बताया कि समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से उनकी पुत्री के शैक्षणिक प्रवेश एवं अन्य शासकीय कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु योजना ने ग्रामीण नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को बेहद आसान बना दिया है और अब बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

सुशासन और पारदर्शिता की मजबूत पहल

प्रदेश सरकार की सेवा सेतु योजना सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से लोगों का समय और संसाधनों की बचत हो रही है, वहीं सरकारी सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page